Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

हेले जेनसेन चार टी20 वर्ल्ड कप टीमों का हिस्सा रही हैं, जिनमें 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टूर्नामेंट में वह न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं।

23 May 2025

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने 11 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 32 वर्षीय जेनसेन ने 35 वनडे और 53 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

हेले जेनसेन चार टी20 वर्ल्ड कप टीमों का हिस्सा रही हैं, जिनमें 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टूर्नामेंट में वह न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं।

इसके अलावा वह 2022 में न्यूजीलैंड में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप में भी खेली थीं। उन्होंने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जहां इंग्लैंड के खिलाफ कांस्य पदक मैच में 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई थी।

हालांकि, वह 2022 के अंत के बाद से वनडे टीम से बाहर चल रही थीं। मार्च 2024 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में वापस बुलाया गया था, लेकिन चोट के चलते वह सीरीज नहीं खेल सकीं।

संन्यास की घोषणा करते हुए जेनसेन ने कहा, "जब मैं 10 साल की थी, तभी से मैंने तय कर लिया था कि मुझे वाइट फर्न्स टीम में खेलना है। इस सपने को जीने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद खास रहा है। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही – जिसमें चुनौतियाँ, विकास, और ढेर सारी यादगार पल शामिल हैं।"

न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने जेनसेन के करियर की सराहना करते हुए कहा, "हेले ने मैदान पर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है। उनकी क्रिकेट के प्रति निष्ठा और जुनून काबिले तारीफ है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।"

हेले जेनसेन ने यह स्पष्ट किया है कि वह घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगी या नहीं, इस पर फैसला बाद में लेंगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
हेले जेनसेन चार टी20 वर्ल्ड कप टीमों का हिस्सा रही हैं, जिनमें 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टूर्नामेंट में वह न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News